{"_id":"6a0f4f56624a98e5a200687c","slug":"laharapur-won-the-final-match-of-the-night-cricket-tournament-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145279-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लहरापुर ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लहरापुर ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
फोटो -15- विजेता टीम के कप्तान रामजी त्रिपाठी को शील्ड देते मुख्य अतिथि प्रधान शाने आलम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहार। नन्ही पहल संस्था की ओर से मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय परिसर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार रात समापन हो गया। फाइनल मैच में लहरापुर व पूर्वा रावत की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली जिसमें लहरापुर विजेता बनी। मैच देखने के लिए सैकड़ों लोग मैदान पर मौजूद रहे।
पूर्वा रावत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 10 ओवरों में टीम ने 60 रन बनाए। टीम के साहिल ने 23 रन बनाए जबकि मुजम्मिल ने 20 रन की पारी खेली। 61 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लहरापुर टीम की शुरुआत संभली हुई रही। टीम के रामजी ने 25 रन और जीतू राजपूत ने 23 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। मैच अंतिम ओवर तक बेहद रोमांचक रहा। आखिरी छह गेंदों में लहरापुर को जीत के लिए छह रन की जरूरत थी। रवि ने बल्लेबाजी करते हुए दो गेंदों में तीन रन बनाकर टीम की उम्मीदों को जीवित रखा। इसके बाद चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शाने आलम ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। संस्था की ओर से विजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यहां पर संस्था के सत्या राजपूत, देवांशु श्रीवास्तव, विश्वनाथ यादव, मनीष, शीलू, मोनू कश्यप, पुनीत सविता, अरमान, अभिषेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos