सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meritorious students were honoured with shields and medals.

Auraiya News: मेधावी छात्रों को शील्ड व मेडल देकर किया सम्मानित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honoured with shields and medals.
फोटो-17-सम्मानित मेधावियों के साथ शिक्षक व आयोजक।संवाद
विज्ञापन
फफूंद। राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कटरा मनेपुर में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड और मेडल देकर दिए गए।
Trending Videos


समारोह का आयोजन ओजस्वी फाउंडेशन व सोशल वेलफेयर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि अपर्णा सिंह ने कहा कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन से ही छात्र बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में भी विद्यालय के छात्र लगातार शत-प्रतिशत परिणाम देकर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना विद्यालय की प्राथमिकता है। यहां पर रामजी मिश्रा, गिरीश चंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed