सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider injured, buffalo killed after being hit by a speeding car

Auraiya News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, भैंस की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured, buffalo killed after being hit by a speeding car
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के गांव निवादा धांधू में बुधवार शाम कार ने घर के बाहर बंधी भैंस को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक कार लेकर गांव सहार की तरफ भाग गया। इसी बीच शराब ठेका के पास कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। बाद में चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
Trending Videos

गांव पुरवा दानशाह निवासी आर्यन अपने दोस्त हरिओम सिंह (17) के साथ बाइक से सोमवंशी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन को कमर में चोट आई जबकि हरिओम सिंह का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी बिधूना ले जाया गया। हरिओम की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। इससे पहले कार चालक ने गांव निवादा धांधू में घर के बाहर बंधी भैंस को टक्कर मार दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह मौके पर पहुंचे कार को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार को थाने में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed