{"_id":"6a2c520223014665500907e0","slug":"demand-for-express-train-halts-intensifies-auraiya-news-c-211-1-aur1008-146465-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो-35-स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा। कोविड-19 के दौरान कई ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। इसे दोबारा ठहराव करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाकियू (भानु) ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में रेलवे स्टेशन अछल्दा पर किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। इससे यात्रियों को दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ व आगरा सहित अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए दूसरे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है। कोविड में कई ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से बंद किए गए थे। बाद में उनका संचालन तो शुरू हो गया लेकिन अछल्दा स्टेशन पर इनका ठहराव बहाल नहीं किया गया।
भाकियू ने उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर साकेत कुमार को सौंपा। मांग है कि अप और डाउन दिशा की सभी पूर्ववत ट्रेनों का ठहराव अछल्दा स्टेशन पर शुरू किया जाए। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक सिंह ने कहा कि 22 जून को रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मनोज कुमार, रोहित राजपूत व शिववीर सिंह समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --
हरिद्वार चिंतन शिविर के लिए व्यवस्था की मांग
एक अन्य ज्ञापन में यूनियन ने बताया कि भाकियू (भानु) का राष्ट्रीय चिंतन शिविर 13, 14 और 15 जून को हरिद्वार में आयोजित होगा। इसमें औरैया, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद और आगरा जिलों से बड़ी संख्या में किसान रेल मार्ग से हरिद्वार पहुंचेंगे। यूनियन ने रेल प्रशासन से आने-जाने के दौरान पर्याप्त ट्रेन और प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।