{"_id":"69b992987fd23a976f0b6fbe","slug":"fight-over-samosa-rumour-of-firing-auraiya-news-c-211-1-ka11004-141454-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: समोसे के विवाद में मारपीट, फायरिंग की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: समोसे के विवाद में मारपीट, फायरिंग की अफवाह
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराव में सोमवार शाम समोसे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देर रात हिंसक संघर्ष में बदल गया।
मारपीट और तोड़फोड़ के बीच फायरिंग की अफवाह फैलने से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस जांच में यह सूचना झूठी निकली।
गांव निवासी कमल कुमार की समोसे की दुकान पर शाम के समय कछपुरा निवासी सचिन और गांव के नौशाद अली पक्ष के बीच पहले समोसा लेने को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी। आरोप है कि रात करीब 10 बजे नौशाद अली, सुल्तान, गुलाम, रहमत व उनके साथियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ दुकान पर पहुंचकर हमला कर दिया। दुकान में घुसकर मारपीट की गई और सामान तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि फायरिंग की बात अफवाह थी। मामले में छह नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos