सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inquiry recommends demolition of tilted water tank.

Auraiya News: जांच में पानी की झुकी टंकी को तोड़ने की सिफारिश

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Inquiry recommends demolition of tilted water tank.
दिबियापुर। रामगढ़ में 12 साल पुरानी पानी की टंकी 56 सेंटीमीटर तक झुक गई थी। इसके बाद से टंकी से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

इसी के बगल में रहने वाले पूर्व प्रधान ने टंकी गिरने के डर से मकान छोड़ दिया है। इस पर अभियंताओं की टीम ने टंकी तोड़ने की सिफारिश शासन में की है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि रामगढ़ में झुकी पानी की टंकी के मामले में कन्नौज की टेक्नीशियन टीम द्वारा जांच की गई।
इसमें टीम ने टंकी तोड़ने की सिफारिश की है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने डीएम बृजेश कुमार और कानपुर के चीफ इंजीनियर एसके सिंह को भेज दी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात कानपुर जल निगम ऑफिस से लखनऊ मुख्य हेड ऑफिस रिपोर्ट भेज दी गई है। वहां से एक दो दिन में जो निर्णय आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
उधर, शुक्रवार को जल निगम के जेई रवि ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पूर्व प्रधान के पुत्र अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि अगर मकान के ऊपर टंकी गिर गई तो नुकसान होगा। इसलिए उन्होंने मकान को खाली कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed