{"_id":"6a42bd682623b12c48041335","slug":"maize-not-purchased-at-government-procurement-center-auraiya-news-c-211-1-aur1008-147388-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सरकारी खरीद केंद्र पर नहीं खरीदा मक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सरकारी खरीद केंद्र पर नहीं खरीदा मक्का
Tue, 30 Jun 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो-44- उप मंडी समिति की आढ़तों पर होती मक्का की तौल। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। 15 जून से खरीद शुरू होने की घोषणा के बावजूद उप मंडी समिति स्थित खरीद केंद्र पर एक भी दाना मक्का की खरीद नहीं हो सकी है। किसान समर्थन मूल्य का लाभ लेने से वंचित होकर बाजार में कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं।
सरकार की ओर से मक्का का समर्थन मूल्य 2,400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। केंद्र पर सन्नाटा होने से किसान आढ़तों पर 1900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर मक्का बेच रहे हैं। इससे उन्हें प्रति क्विंटल 500 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सोमवार को उपमंडी समिति की आढ़तों पर मक्का के ढेर बिकने के लिए लगे मिले, वहीं सरकारी खरीद केंद्र सूना पड़ा था।
केंद्र पर न तो खरीद की कोई गतिविधि दिखाई दी और न ही किसान मौजूद थे। खरीद शुरू होने का बैनर तक नहीं लगा मिला। क्रय केंद्र प्रभारी रामनारायण ने बताया कि इस वर्ष केंद्र को 50 क्विंटल मक्का खरीद का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
यह लक्ष्य एक ही दिन में पूरा किया जा सकता है। कहा कि किसान अधिक मात्रा में मक्का लेकर आते हैं, जबकि निर्धारित लक्ष्य सीमित है इसलिए खरीद में व्यावहारिक दिक्कतें हैं।