पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Smart meters being installed despite the ban.

Auraiya News: रोक के बावजूद लग रहे स्मार्ट मीटर

Tue, 30 Jun 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Smart meters being installed despite the ban.
फोटो -8- बिजली विभाग कार्यालय के बाहर आक्रोश व्यक्त करते सोलर वेंडर। संवाद - फोटो : 1
औरैया। सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए सोलर वेंडर बिजली विभाग पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्मार्ट मीटर के स्थान पर नेट मीटर लगाए जाने की बात कही। कहा कि जनपद में सोलर लगाए जाने का लक्ष्य पिछड़ता जा रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी ने कहा कि जो भी अब नए मीटर लगेंगे वह स्मार्ट मीटर होंगे।
विज्ञापन


सोलर वेंडर के साथ विमलेश कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी अतिरिक्त प्रभार यूपी नेडा बिजली विभाग पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता मीटर को नियमों का हवाला देकर समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। अधिशासी अभियंता मीटर संतोष कुमार ने कहा कि पुराने मीटर बदले जाएंगे और उनकी जगह स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं सोलर वेंडर्स का कहना है कि पुराना नेट मीटर लगते ही तुरंत काम करना शुरू कर देता था, जबकि नए स्मार्ट मीटर को चालू होने में एक से डेढ़ महीने का लंबा समय लग जाता है। इससे उपभोक्ताओं और वेंडर्स दोनों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर वेंडर्स ने एकजुट होकर डीएम से मिलकर वार्ता करने किए जाने की बात कही है। इस मौके पर सोलर वेंडर शिवम श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, अनुज कुमार, अवनीश अवस्थी, अविनाश दुबे, शहनवाज अहमद, अभिषेक दुबे, अनुभव मिश्रा और अखिलेश कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed