पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Railway track blocked; express trains halted at the outer signal.

Auraiya News: रेलवे ट्रैक पर जाम, आउटर पर रोकी गईं एक्सप्रेस ट्रेनें

Tue, 30 Jun 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Railway track blocked; express trains halted at the outer signal.
फोटो-35- रेलवे ट्रैक पर लगे जाम में फंसे वाहन व राहगीर।संवाद
अछल्दा। नगर की रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर ट्रेनों के लगातार आवागमन से रेलवे फाटक देर तक बंद रहा। इससे दोनों छोर जाम लग गया। करीब 25 मिनट बाद फाटक खुलने पर ट्रैक पर भी जाम लग गया। इससे दोनों तरफ से आ रहीं दो एक्सप्रेस ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग 13 बी पर सोमवार दोपहर 11:45 बजे फाटक बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक फाटक नहीं खोला गया। इससे बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

लगभग 25 मिनट बाद 12:10 बजे फाटक खोला गया। इससे जल्दी निकलने की होड़ में बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। इससे बड़े वाहन ट्रैक पर फंस गए। लगभग सात मिनट बाद अप व डाउन लाइन पर गाड़ी आने की सूचना पर गेटमैन द्वारा फाटक बंद करने का प्रयास किया गया लेकिन ट्रैक पर जाम से फाटक बंद नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर इटावा से कानपुर की तरफ जा रही भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस व कानपुर से इटावा की तरफ जा रही इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस को आउटर पर पांच-पांच मिनट के लिए रोका गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने 12:22 बजे वाहन हटवाकर फाटक बंद कराया।

इसके बाद ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। दोबारा फाटक खोलने पर जाम से निजात मिल सकी। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि पुलिस बल ने जाम खुलवाकर ट्रेनों को रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed