{"_id":"6a2c5573c5c6bc5bb10217b4","slug":"street-lights-installed-at-a-cost-of-one-lakh-rupees-stopped-working-within-two-days-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1554898-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक लाख रुपये से लगीं स्ट्रीट लाइट दो दिन में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक लाख रुपये से लगीं स्ट्रीट लाइट दो दिन में बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर। ग्राम पंचायत ककोर में एक लाख रुपये की लागत से लगवाई गईं स्ट्रीट लाइटें दो दिन बाद ही बंद हो गईं। इससे गांव में अंधेरा पसर गया और ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटों के स्थापना कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठे थे। बावजूद इसके कार्य पूरा कर लिया गया और जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी गुणवत्ता की जांच करना भी जरूरी नहीं समझा। नतीजा यह रहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें फिर अंधेरे में डूब गईं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्यों में जवाबदेही का अभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
योजनाओं का उद्घाटन और प्रचार तो तेजी से होता है लेकिन उनकी गुणवत्ता और रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने की मांग की है। मामले में ग्राम पंचायत सचिव आवेश कुमार ने बताया कि बंदरों ने लाइट के तार को तोड़ दिया था। इसे ठीक कराया जाएगा।