{"_id":"69d55562146e3e055f031c9d","slug":"the-crossing-remained-closed-for-a-quarter-of-an-hour-due-to-the-repair-of-the-ohe-line-causing-a-jam-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142645-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ओएचई लाइन की मरम्मत से सवा घंटे बंद रही क्रॉसिंग, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ओएचई लाइन की मरम्मत से सवा घंटे बंद रही क्रॉसिंग, जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15-ओचई लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी ।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को ओएचई लाइन की मरम्मत का कार्य होने से करीब सवा घंटे फाटक बंद रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच जाम खुलने पर ट्रैक पर वाहन फंस गए। इससे झारखंड एक्सप्रेस ट्रेन को होम सिग्नल पर रोका गया।
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कस्बे में मंगलवार को टावर वैगन से क्राॅसिंग पर ओएचई लाइन की मरम्मत दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर शुरू कराई गई। इस दौरान फाटक बंद कर दिया गया। इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सवा घंटे तक मरम्मत का काम चला। इस दौरान जाम में फंसे वाहन सवार गर्मी में परेशान रहे।
दिन में करीब साढ़े तीन बजे फाटक खोला गया। इसके बाद जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालक आपस में उलझ गए। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस व आरपीएफ ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को निकालना शुरू किया। इससे ट्रैक पर वाहन फंस गए और फाटक दोबारा बंद न हो सका।
ऐसे में कानपुर से इटावा की तरफ जाने वाली झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को आउटर के होम सिग्नल पर रोकना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने फाटक बंद कराकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके बाद दोबारा फाटक खुलने पर जाम पूरी तरह से खुल सका। स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि ओएचई के मरम्मत के लिए फाटक बंद किया गया था।
Trending Videos