सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Today Shatabdi and Intercity Express will go via Phaphunda

Auraiya News: आज फफूंद होते हुए जाएंगी शताब्दी व इंटरसिटी एक्सप्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 08 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Today Shatabdi and Intercity Express will go via Phaphunda
विज्ञापन
दिबियापुर। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस आज से फफूंद होते हुए जाएगी। इससे दैनिक और अन्य यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
Trending Videos

कानपुर-लखनऊ के बीच पटरी मरम्मत के चलते 13 मई तक रूट बदल दिया गया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली शताब्दी व इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट 13 मई तक के लिए डायवर्ट कर दिया गया था। इन ट्रेनों को आगरा वाया शाहजहांपुर से लखनऊ से संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया था।
इससे कानपुर व लखनऊ जाने के लिए दैनिक समेत अन्य यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा था। यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए अब विभाग की ओर इन ट्रेनों को आगरा से कानपुर सेंट्रल तक चलाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से यात्रियों को इस निर्णय के बाद राहत मिलेगी। हालांकि लखनऊ जाने वालों के लिए अभी भी 13 मई तक मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। इन ट्रेनों की टाइमिंग भी पहले वाली रहेगी। समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। स्टेशन अधीक्षक राजू दास रंजन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस एप से जानकारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed