सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The health of a young man who came for exorcism deteriorated and he died.

Auraiya News: झाड़फूंक कराने आए युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The health of a young man who came for exorcism deteriorated and he died.
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सहार थाना क्षेत्र के मड़ोकमीत गांव स्थित मंदिर पर झाड़फूंक कराने आए मैनपुरी निवासी एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की किडनी खराब थी, उसका इलाज भी चल रहा था।
Trending Videos


मैनपुरी जनपद के थाना बिछुआ क्षेत्र के गांव नगला भजन निवासी उमेश चंद्र का पुत्र सुमित पाल (22) अपनी पत्नी रंजना के साथ मंगलवार को बीमार होने पर मंदिर पर झाड़फूंक कराने आया था। उमेश चंद्र ने बताया कि पुत्र व पुत्रवधू की तबीयत खराब चल रही थी। पुत्र को पहले से किडनी खराब होने की समस्या थी और उसका इलाज भी चल रहा था। इसी के चलते वह इलाज के साथ-साथ मंदिर पर झाड़-फूंक के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर अचानक सुमित पाल की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत बेला रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, यहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिधूना सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव अपने पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed