सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water demand increases in summer, water coolers shut downWater demand increases in summer, water coolers shut down

Auraiya News: गर्मी में बढ़ी पानी की मांग, वाटर कूलर बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Water demand increases in summer, water coolers shut downWater demand increases in summer, water coolers shut down
विज्ञापन

Trending Videos
बिधूना। मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। ऐसे में कस्बे के मुख्य चौराहों पर लगे कई वाटर कूलर बंद पड़े हैं। इससे बाजार आने वाले राहगीरों और दुकानदारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी में टोटी नहीं है तो किसी की कूलिंग मशीन खराब है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ गई है। ऐसे में बाजार आने वाले लोग दुकानों से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। कस्बे के निवासी विपिन यादव, दिलीप,अरविंद सिंह व प्रखर आदि ने बताया कि दुर्गा मंदिर के सामने लगे वाटर कूलर से पानी तो आ रहा है, लेकिन उसमें कूलिंग नहीं होने से लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अछल्दा रोड स्थित गांधी स्कूल रोड के पास भगत सिंह चौराहा पर लगा वाटर कूलर भी लंबे समय से बंद पड़ा है। कोतवाली गेट पर वाटर कूलर बंद होने से कोतवाली आने-जाने वाले लोगों को भी पानी की परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी तरह नदी तिराहा पर लगा वाटर कूलर भी खराब पड़ा है।



नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि खराब वाटर कूलरों का टीम लगाकर सर्वे कराया जा रहा है, जो वाटर कूलर खराब हैं, उन्हें जल्द सही कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed