{"_id":"69dbef9f8399c23dcc09e57e","slug":"a-car-loaded-with-liquor-overturned-after-a-tyre-burst-on-the-purvanchal-expressway-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-148542-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से शराब लदी कार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से शराब लदी कार पलटी
विज्ञापन
पवई थाना के मधवापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से बरामद शराब। संवाद
विज्ञापन
पवई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे माइल स्टोन 186.6 पर मधवापुर गांव के पास लखनऊ से आ रही कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर ही पलट गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। राहगीर कार के पास पहुंचे तो उसमें फॉर सेल इन हरियाणा की मुहर लगी अंग्रेजी शराब लदी पाई गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कार को थाने ले गई।
पवई थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में कार दिल्ली के कन्हैया लाल शर्मा के नाम पंजीकृत पाई गई है। कार पर डीएल-3सीबीई 1973 और बीआर01 पीई 8085 दो नंबर प्लेट लगी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में चल रही थी। मधवापुर गांव के पास अचानक टायर फटने से कार असंतुलित होकर एक्सप्रेस-वे किनारे पलट गई। कार के पलटते ही उसमें रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। बोतलों पर फॉर सेल इन हरियाणा की मुहर भी लगी हुई है। घटना की सूचना पवई पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार पलटने से कुछ शराब की बोतलें फूट गईं। वहीं 165 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। कार में अवैध रूप से शराब ले जाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
पहले भी पकड़ी जा चुकी है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से शराब
-- 13 अक्टूबर 2025 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (कंधरापुर क्षेत्र) में एसटीएफ और आबकारी विभाग की टीम ने पंजाब से बिहार जा रहे एक कंटेनर से 4781.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार किए गए थे, जो बिहार चुनाव में खपाने के लिए शराब ले जा रहे थे।
-- 22 मार्च 2025 को पवई थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलट गया था। उस ट्रक में हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 1647 लीटर शराब भरी हुई थी, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये बताई गई थी। जिसे मिट्टी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था। हादसे के बाद शराब की बोतलें सड़क किनारे बिखर गई थीं और चालक मौके से फरार हो गया था।
-- 28 सितंबर 2025 को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रात में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया था। टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जहानागंज सठियांव मोड़ के पास वाहन से 235 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की थी।
Trending Videos