फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A corruption prevention organization's police station will be built for 26 million

Azamgarh News: 2.60 करोड़ से बनेगा भ्रष्टाचार निवारण संगठन का थाना

Thu, 30 Jul 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A corruption prevention organization's police station will be built for 26 million
आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंडल स्तर पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (विजिलेंस) का नया थाना बनाया जाएगा। इससे आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले के भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की जांच और कार्रवाई में तेजी आएगी। वर्तमान में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के लिए लोगों को दूसरे मंडलों या दूर स्थित कार्यालयों पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि, जिले में विजिलेंस की एक यूनिट ने आजमगढ़ में ही डेरा डाला हुआ है। इनका अपना कोई भवन व दफ्तर नहीं है। पुलिस लाइन से इनका संचालन होता है। अब नए थाने के निर्माण से आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी। साथ ही शिकायतों के निस्तारण और जांच प्रक्रिया में भी तेजी आने की उम्मीद है। थाना बनने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी। शासन का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत बनाना और आमजन को शिकायत दर्ज कराने और न्याय दिलाने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाना है। आजमगढ़ में विजिलेंस का थाना बनने से मऊ और बलिया के मामलों में भी काफी आसानी हो जाएगी। तलाशी जा रही जमीन: आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (विजिलेंस) का नया थाना बनना है। इसके निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति तो मिल गई है पर जमीन की तलाश की जा रही है। राजस्व विभाग की ओर से शहर के इर्द-गिर्द जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed