{"_id":"6a6a4c8e28a08525320ff56a","slug":"azamgarh-divisions-girls-lost-the-match-dream-of-the-final-shattered-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-154446-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुकाबले में हारीं आजमगढ़ मंडल की बेटियां, फाइनल का सपना टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुकाबले में हारीं आजमगढ़ मंडल की बेटियां, फाइनल का सपना टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। खेल निदेशालय की ओर से अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम का शानदार सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में वाराणसी मंडल ने आजमगढ़ को 10-09 के बेहद करीबी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में आजमगढ़ की बेटियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन एक गोल के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। आजमगढ़ मंडल की खिलाड़ियों ने पहला गोल कर बढ़त बनाई, जिससे टीम का उत्साह बढ़ गया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच गोल करने का सिलसिला जारी रहा और स्कोर लगातार बराबरी की टक्कर में बना रहा। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, मजबूत रक्षा और तेज आक्रमण का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के अंतिम क्षण सबसे अधिक रोमांचक रहे। वाराणसी की टीम एक गोल से आगे थी और आजमगढ़ की खिलाड़ियों ने मुकाबले को बराबरी पर लाने के लिए लगातार हमले किए। हालांकि, वाराणसी की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में सफलता नहीं मिल सकी और निर्धारित समय समाप्त होने पर वाराणसी ने 10-09 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। टीम मैनेजर कुमारी गुड़िया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अंतिम क्षण तक संघर्ष किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने कहा कि लीग चरण से लेकर सेमीफाइनल तक खिलाड़ियों ने अनुशासित और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य की प्रतियोगिताओं में आजमगढ़ मंडल की टीम और बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।