सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP Mandal minister's cousin stabbed him in the stomach and killed him.

Azamgarh News: भाजपा के मंडल मंत्री की चचेरे भाई ने पेट में चाकू मारकर की हत्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal minister's cousin stabbed him in the stomach and killed him.
मेंहनगर के चक कटात गांव में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के चक कटात गांव में शनिवार की सुबह बारजा निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद रात में खूनी संघर्ष में बदल गया। चचेरे भाई मोहन राम ने भाजपा के मंडल मंत्री विजेंद्र राम (35) के पेट में चाकू मार दिया। आंतें बाहर निकल आने से विजेंद्र राम की मौत हो गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। दोनों पक्षों के बीच पहले भी इसी मामले को लेकर तनातनी हो चुकी थी। मामला थाने में भी पहुंचा था लेकिन पुलिस ने रफा-दफा कर दिया था।
Trending Videos

मेंहनगर थाना क्षेत्र के चक कटात गांव के विजेंद्र राम के चचेरे भाई मोहन राम शनिवार को अपने मकान का बारजा निकाल रहे थे। इसको लेकर विजेंद्र राम ने विरोध कर दिया। मोहन राम और उनके परिवार के सदस्यों ने विजेंद्र से गाली-गलौज की। इसके बाद विजेंद्र वहां से चले गए। रात करीब नौ बजे मोहन राम और विजेंद्र राम के बीच फिर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि मोहन राम ने विजेंद्र राम के पेट में चाकू से वार कर दिए। एक ही वार में विजेंद्र के पेट से आंतें बाहर आ गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन विजेंद्र को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय और मेंहनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य
क्षेत्राधिकारी लालगंज ने बताया कि पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से रक्तरंजित मिट्टी, संघर्ष के निशान, हथियार से जुड़े साक्ष्य और अन्य भौतिक प्रमाण एकत्र किए। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कर नमूनों को परीक्षण के लिए सुरक्षित किया। साथ ही आसपास मौजूद लोगों से घटनास्थल की स्थिति के संबंध में जानकारी भी ली गई।


मौके पर पहुंची तीन थाने की पुलिस

घटना की सूचना पुलिस के डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर, तरवां, देवगांव थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


आरोपी ने विजेंद्र के पेट में चाकू से गहरा वार किया है। इससे उसकी आंतें बाहर निकल आई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपी मोहन राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी इसी विवाद को लेकर तनातनी हो चुकी थी। दोनों के बीच समझौता भी हुआ था। इस तरह का अब कोई विवाद नहीं था।- भूपेश कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज।


विजेंद्र भाजपा के मंडल मंत्री थी। पट्टीदारों ने उनकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस कप्तान से बात हुई है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा, आजमगढ़

मेंहनगर के चक कटात गांव में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

मेंहनगर के चक कटात गांव में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed