{"_id":"6997640bec3484fd5307d2af","slug":"courts-decision-in-three-old-criminal-cases-jail-and-fine-to-the-culprits-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-145780-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुराने तीन आपराधिक मामलों में अदालत का फैसला, दोषियों को जेल और जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुराने तीन आपराधिक मामलों में अदालत का फैसला, दोषियों को जेल और जुर्माना
आजमगढ़। जनपद की विभिन्न अदालतों ने वर्षों पुराने आपराधिक मामलों में सुनवाई पूरी करते हुए दोष सिद्ध पाए गए दोषियों के खिलाफ सख्त फैसला सुनाया है। मारपीट, एकराय होकर हमला करने और फसल जलाने जैसे मामलों में अदालत ने दोषियों को सश्रम कारावास के साथ अर्थदंड से दंडित किया है। सभी फैसले बृहस्पतिवार को सुनाए गए। महराजगंज थाना क्षेत्र में वर्ष 1994 के एक मामले में एकराय होकर मारपीट करने और फसल में आग लगाने के आठ आरोपियों को एसीजेएम-11 कोर्ट नितिका राजन ने दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को छह माह के सश्रम कारावास और 2000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इसमें टोनारी गांव निवासी गंगा प्रसाद यादव, हरिकेश, पार्वती, बासमती, प्रेमा देवी, राम दरस, राम विनय व राजेश शामिल है। यह मुकदमा टोनारी निवासी छत्रधारी यादव की तहरीर पर दर्ज किया गया था, जिसमें बलवा, मारपीट और आगजनी की धाराएं लगाई गई थीं। इसी थाना क्षेत्र के टोनारी गांव के एक मामले में, वर्ष 1994 में दर्ज एकराय होकर मारपीट व गाली-गलौज के प्रकरण में तीन दोषियों को भी एसीजेएम-11 नितिका राजन की कोर्ट ने दोषी ठहराया। इसमें राज नारायन उर्फ राम नरायन, हरिनारायन व सत्य नारायन शामिल रहे। अदालत ने तीनों को छह माह के सश्रम कारावास व 1700 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। वहीं, थाना अतरौलिया क्षेत्र के वर्ष 2002 के एक मामले में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के दो दोषियों को जेएम कोर्ट नंबर-12 ने दोषसिद्ध पाया। दोषियों में रामपलट वर्मा व राजेश वर्मा उर्फ अजय वर्मा रुकमलपुर का निवासी है। अदालत ने दोनों को न्यायालय उठने तक की सजा और 1500-1500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।