सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student rusticate caught with chit in Civics exam

Azamgarh News: नागरिक शास्त्र की परीक्षा में चिट के साथ पकड़ा गया छात्र रस्टिकेट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Student rusticate caught with chit in Civics exam
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा में सचल दल की टीम ने हरैया के महादेवी इंटर काॅलेज बनकटा बाजार गोसाई में छापा मारा। टीम ने एक परीक्षार्थी को चिट से नकल करते पकड़ लिया। पकड़े गए परीक्षार्थी के पास से आधा पेज का चिट भी बरामद किया गया। सचल दल की टीम ने परीक्षार्थी को रस्टिकेट कर दिया है। एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान सचल दल की टीम शिक्षा क्षेत्र हरैया के महादेवी इंटर कालेज बनकटा बाजार गोसाईं में पहुंची। टीम ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान इंटरमीडिएट के एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से आधे पन्ने की एक चिट बरामद हुई, जिस पर परीक्षा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। परीक्षार्थी चिट छिपाकर परीक्षा में उपयोग कर रहा था। सचल दल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी को नियमों के तहत रस्टिकेट कर दिया गया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र प्रशासन से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराते हुए पूरे प्रकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। एडीआईओएस ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सचल दलों को पूरी तरह सतर्क रखा गया है। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed