{"_id":"69ca9e7417d901440c006b41","slug":"criminal-arrested-for-selling-253-quintals-of-rice-worth-7-lakh-after-altering-truck-registration-number-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: ट्रक का नंबर बदलकर सात लाख का 253 क्विंटल चावल बेचा, अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ट्रक का नंबर बदलकर सात लाख का 253 क्विंटल चावल बेचा, अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: ट्रक का नंबर बदलकर 253 क्विंटल चावल बेचने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। ट्रांसपोर्ट के नाम पर माल लेकर गंतव्य तक नहीं पहुंचाया और रास्ते में ही चावल बेच दिया।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के नाम पर ट्रक का नंबर बदलकर 253 क्विंटल चावल बेच देने के मामले में पुलिस ने अंतरजनपदीय आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक और 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बेचे गए चावल की कीमत लगभग 7,08,400 रुपये बताई गई है।
Trending Videos
क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि 29 जनवरी 2026 को पीड़ित नंदलाल गुप्ता ने थाना बरदह में सूचना दी कि उनकी फर्म राहुल ट्रेडिंग कंपनी से 29 नवंबर 2025 को ट्रक संख्या यूपी 65 एफटी-1322 से 253 क्विंटल चावल दुर्ग (छत्तीसगढ़) भेजा गया था, लेकिन माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में थाना बरदह पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दौरान 30 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पारा गेट के पास ट्रक को रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रामाकांत यादव उर्फ मेघू यादव निवासी जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके पास से 15 हजार रुपये नकद बरामद हुए और घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने ट्रक का असली नंबर बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और 253 क्विंटल चावल रास्ते में एक दलाल को लगभग साढ़े पांच लाख रुपये में बेच दिया।
चावल बेचने के पैसों से ट्रक की कराई मरम्मत
क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि आरोपी रामाकांत यादव उर्फ मेघू यादव ने अपने ट्रक का असली नंबर बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी। उसने 253 क्विंटल चावल को रास्ते में ही एक दलाल को करीब साढ़े पांच लाख रुपये में बेच दिया था। इसके बाद मिली रकम से ट्रक की मरम्मत कराई, किस्त चुकाई और अन्य खर्च पूरे किए।
ट्रक और नकदी बरामद
सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने पारा गेट के पास ट्रक को रोककर चालक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 हजार रुपये नकद बरामद हुए और घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया।