सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girls were made aware about self-defense.

Azamgarh News: छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के प्रति किया जागरूक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girls were made aware about self-defense.
विज्ञापन
महिला कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम ने एक स्कूल में सेल्फ डिफेंस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए गए। ट्रेनर विनय कुमार प्रजापति ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे करें, यह सिखाया। इस दौरान डिस्ट्रीक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय एवं जेंडर स्पेशलिस्ट अन्नू सिंह ने महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना के की जानकारी दी। साथ ही 1098, 112, 1090 और 181 जैसे महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट आशीष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed