सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The foundation stone of Purvanchal Expressway was laid during the SP government itself: Havaldar

सपा सरकार में ही हो गया था पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास : हवलदार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of Purvanchal Expressway was laid during the SP government itself: Havaldar
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए गए बयान, पूर्वांचल का विकास सपा के एजेंडे में नहीं हैं... को हस्यास्पद बताया है। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास 2017 में सपा सरकार ने ही किया था। अगर सपा ने जमीन अधिग्रहित नहीं की होती तो भाजपा यह एक्सप्रेस- वे नहीं बना पाती। गौरतलब है कि सोमवार को जिले में मुख्यमंत्री का आगमन हुआ था। सपा जिलाध्यक्ष मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। कहा कि यह एक्सप्रेसवे घटिया किस्म का बना हुआ है। जिन मानक में एक्सप्रेसवे बनना चाहिए था वैसा नहीं बना, जिसके कारण एक्सप्रेसवे टूट रहा और दुर्घटनाएं हो रही हैं। भाजपा समाज में अराजकता फैलाने और फूट डालने के लिए अब फिल्मों का सहारा ले रही है। जिले का विकास सपा सरकार में हुआ। पूर्वांचल के विकास के लिए मुलायम सिंह यादव ने पूर्वांचल विकास निधि अलग से दिया था। जातीय भावना से ऊपर उठकर बलिया में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed