{"_id":"6a456712fada0377950de4c4","slug":"grp-recovered-ganja-from-3-bags-at-saryu-yamuna-express-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-152846-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सरयू-यमुना एक्स. से जीआरपी ने 3 बैग से गांजे किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सरयू-यमुना एक्स. से जीआरपी ने 3 बैग से गांजे किए बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सरयू-यमुना एक्सप्रेस से तीन पिट्ठू बैग से गांजा बरामद किया है। मामले की जांच जीआरपी कर रही है।
आरपीएफ प्रभारी अभय कुमार राय और जीआरपी प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि मंगलवार को आरपीएफ के हेड कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल विशंभर सिंह गाड़ी संख्या 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस में छपरा से आजमगढ़ तक एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात थे। ट्रेन के मोहम्मदाबाद स्टेशन पहुंचने के बाद इंजन के पीछे लगे जनरल कोच की तलाशी के दौरान तीन लावारिस पिट्ठू बैग मिले। बैग खोलकर जांच की गई तो उसमें गांजा बरामद हुआ। सूचना मिलने पर ट्रेन में मौजूद जीआरपी एस्कॉर्ट कर्मी मिथिलेश यादव और अभिमन्यु शर्मा मौके पर पहुंचे।
तीनों बैगों को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए जीआरपी आजमगढ़ को सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से कहां जा रही थी। संवाद