पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies after bike hits divider while trying to avoid stray animal in azamgarh

Azamgarh News: छुट्टा पशु को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, महिला की मौत; बेटी और चालक घायल

Thu, 02 Jul 2026 01:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह बाइक से बेटी को लेकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान पशु को बचाने में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक समेत तीनों गिर गए।  

विज्ञापन
Woman dies after bike hits divider while trying to avoid stray animal in azamgarh
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक आवारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बाइक चालक और उसकी बेटी का अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
मृतक महिला की पहचान अतरौलिया क्षेत्र के छितौनी खास गांव निवासी पूजा यादव (34) के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी सौम्या यादव (12) और चालक इंद्रेश यादव (25) के साथ बाइक पर सवार थी। ये सभी जिला मुख्यालय से दवा लेकर घर लौट रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के छातापुर गांव के पास एनएच 233 हाईवे पर यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


बाइक चालक इंद्रेश यादव आवारा पशु को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पूजा यादव, सौम्या यादव और इंद्रेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पूजा यादव की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अतरौलिया स्थित अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान पूजा यादव की मौत हो गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed