पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman on her way to visit Palhana Mai crushed to death by dumper truck in azamgarh

आजमगढ़ में भीषण हादसा: टक्कर के बाद डंपर ने महिला को कुचला, धड़ से अलग हुआ सिर; मौत से मचा कोहराम

Thu, 02 Jul 2026 12:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Jul 2026 12:35 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में मां पल्हना का दर्शन करने के लिए जा रही महिला श्रद्धालु की डंफर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Woman on her way to visit Palhana Mai crushed to death by dumper truck in azamgarh
घटनास्थल पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मां पल्हना धाम दर्शन करने जा रही एक महिला की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला का भाई, भतीजी और उसकी एक साल की बच्ची भी मामूली रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मृतक महिला की पहचान तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी निशा प्रजापति (28) के रूप में हुई है। वह अपने भाई सकलदीप प्रजापति (30), भतीजी प्रिया प्रजापति (15) और अपनी एक वर्षीय बेटी सान्वी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी। वे सभी मां पल्हना के दर्शन के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


धड़ से अलग हुआ सिर
पवनी कला गांव के पास पल्हना बाजार से मेंहनगर की ओर जा रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद निशा सड़क पर गिर पड़ी और डंपर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि निशा का सिर धड़ से अलग हो गया। थानाध्यक्ष निहारनंदन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद निशा का भाई सकलदीप और भतीजी प्रिया उसके शव से लिपटकर रोने लगे। सकलदीप प्रजापति बार-बार बेहोश हो रहा था। निशा अपने तीन भाइयों और दो बहनों में से एक थी। उसकी शादी तीन साल पहले मिर्जापुर जिले में सुनील प्रजापति से हुई थी। वह 20 दिन पहले ही अपनी ससुराल से मायके आई थी। 


ग्रामीणों ने मेंहनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को भी हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed