फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In 2027, the public will reveal the reality of the SP: Omprakash Rajbhar

साल 2027 में जनता बताएगी सपा की हकीकत : ओमप्रकाश राजभर

Wed, 29 Jul 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
In 2027, the public will reveal the reality of the SP: Omprakash Rajbhar
अतरौलिया (आजमगढ़)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को अतरौलिया निरीक्षण भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष की वास्तविक स्थिति सामने ला देगी। अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि साल 2027 में सब समझ आ जाएगा। उन्होंने पेपर लीक रोकने के लिए बनाए गए कड़े कानून का समर्थन करते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि कानून में दोषियों के लिए 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस कानून का विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि पूर्व की सरकारों में पेपर लीक कराने वाले गिरोहों को संरक्षण मिलता था। उन्होंने सपा पर पिछड़ा वर्ग आरक्षण का लाभ सीमित वर्ग तक पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि नाई, धोबी, प्रजापति, पाल, बिंद, निषाद, केवट, मल्लाह, राजभर, चौहान और पटेल समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि वह पूर्वांचल के ऐसे लोगों के नाम बताएं। जिन्हें उनकी सरकार में बड़े पदों पर नियुक्ति मिली हो। उन्होंने रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय और प्रदेश के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए सपा पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय सहित कई बड़ी परियोजनाएं योगी सरकार की उपलब्धियां हैं। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं बनी तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed