सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 100 disabled people were given artificial limbs.

Azamgarh News: 100 से ज्यादा दिव्यांगों को दिए कृत्रिम अंग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
More than 100 disabled people were given artificial limbs.
मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रम में दिव्यांग को कृत्रिम अंग प्रदान करते नपाध्यक्ष सरफराज आलम। श्
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अंग प्रदान शिविर का समापन संपन्न हुआ। इस दौरान 100 से अधिक दिव्यांगों में कृत्रिम अंग का वितरण किया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश अग्रवाल (चेयरमैन, गैलेंट ग्रुप) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सीडीओ परीक्षित खटाना, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शुभम तोदी, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति बाजोरिया, सहायक मंत्री इशांक शाह तथा नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक विशाल गोयनका ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से 100 से अधिक दिव्यांग भाई-बहनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। यह शिविर समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंदों को नई जिंदगी देने का प्रयास किया गया।
शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान ने जानकारी दी कि शिविर में पहले सभी लाभार्थियों के अंगों का माप लिया गया और कार्यशाला में दिन-रात मेहनत कर कृत्रिम अंग तैयार किए गए थे। वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर डालमिया ने आभार व्यक्त किया।
संचालन में योगदान देने वाले संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आदित्य सिंह, सिद्धि शर्मा तथा हॉफ लेमन रेडियो के आरजे शिवम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed