सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Moving Bus Engulfed in Flames Accident on Purvanchal Expressway Driver and Passengers safe

चलती बस बनी आग का गोला: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चालक-यात्रियों ने ऐसे बचाई अपनी जान; पहुंची पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: चलती बस में आग लगने की सूचना मिलते ही माैके पर पवई थाने की पुलिस और दमकल दस्ते की टीम पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके पहले चालक ने बस को साइड लगाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

Moving Bus Engulfed in Flames Accident on Purvanchal Expressway Driver and Passengers safe
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना दोपहर करीब सवा दो बजे माइल स्टोन 188.6 के पास सहेला गांव के निकट हुई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos




प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण संदीप अग्रहरि और रितेश सिंह के अनुसार, बस जैसे ही सहेला गांव के पास पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठने लगा। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना चालक को दी। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। इसके बाद उसने तेजी से सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के उतरते ही कुछ ही मिनटों में बस में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलने लगी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

यात्रियों को हुई फजीहत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस घटना के चलते कुछ समय के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात को सामान्य कराया। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि चालक की सूझबूझ और तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed