सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pushpa receives State Award for excellence in black pottery

Azamgarh News: ब्लैक पॉटरी में उत्कृष्ट कलाकृति के लिए पुष्पा को मिला राज्य पुरस्कार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pushpa receives State Award for excellence in black pottery
लखनऊ में पुष्पा प्रजापति को राज्य पुरस्कार प्रदान करते अति​थि।
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत निजामाबाद के हुसैनाबाद मोहल्ले की निवासिनी पुष्पा प्रजापति को उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा लखनऊ में शुक्रवार को विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के तहत राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के लिए उन्हें ब्लैक पॉटरी की मिट्टी से भगवान श्री राम, जानकी, लक्ष्मण और सरजू नदी पार करते समय केवट संवाद की कलाकृति बनाने के लिए चुना गया। इस अनूठी कलाकृति ने राज्य स्तर पर प्रशंसा और सम्मान प्राप्त किया।
Trending Videos

इस सम्मान से पुष्पा प्रजापति के परिवार में खुशी व्याप्त है। उनके पति बैजनाथ प्रजापति को भी पिछले वर्ष माटी कला बोर्ड से राज्य पुरस्कार मिल चुका है। घर लौटने पर परिवार और ग्रामीणों ने पुष्पा प्रजापति का भव्य स्वागत किया। बैजनाथ प्रजापति ने बताया पुष्पा प्रजापति का यह राज्य पुरस्कार न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का प्रतिफल है, बल्कि ब्लैक पॉटरी जैसी पारंपरिक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी प्रेरणा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed