{"_id":"69c6d2e455df4e33fe01ed18","slug":"rumors-many-petrol-pumps-in-rural-areas-remained-closed-with-queues-at-others-azamgarh-news-c-20-1-vns1007-1337122-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों का असर: ग्रामीण क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंप बंद रहे, कई पर लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों का असर: ग्रामीण क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंप बंद रहे, कई पर लगी रही कतार
विज्ञापन
लालगंज में पेट्रोल लेने की लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : चांदा के कोइरीपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा।
विज्ञापन
आजमगढ़। अफवाह के बीच दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्र में भी कुछ हद तक हालात सामान्य रहे। बृहस्पतिवार को एकाएक अत्यधिक बिक्री के चलते कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया। इसके चलते पंप बद रहे पर जैसे ही टैंकर आया कि पंप पर भीड़ लग गई। वहीं पवई, अहिरौला, कप्तानगंज, बिलरियागंज आदि क्षेत्रों में भी हालात सामान्य रहे।
लाटघाट : चांदपट्टी के दोनों पेट्रोल पंप बंद रहे, तो रौनापार पंप पर डीजल की गाड़ी आते ही काश्तकारों किसानों के ट्रैक्टरों की घंटों लाइन लगी रही। अतरौलिया : क्षेत्र के पटेल मोड़, छितौनी और सिकंदरपुर में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहा। इसके चलते हालात सामान्य सरीखे रहे। वहीं मदियापार रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर स्टॉक नहीं थी।
लालगंज: देवगाव बाजार के करीब फोरलेन हाईवे पर मोती यादव फिलिंग स्टेशन व दीपन रायण फिलिंग स्टेशन पर डीजल-पेट्रोल नहीं था। लालगंज जियो पैट्रोल पंप पर मैनेजर ने बताया कि जमाखोरी को देखते हुए कुछ देर के लिए पेट्रोल व डीजल नहीं दिया जा रहा है। जियो पंप के सामने स्थित भारत पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिला।
फरिहा: इंडियन आयल बघौरा इनामपुर में तेल खत्म होने से पेट्रोल पंप बंद रहा। पंप मालिक सुरेश चंद यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पेट्रोलियम खत्म हुआ है। शुक्रवार की रात पेट्रोलियम की गाड़ी आ सकती है। सगड़ी : बागखालिस, जीयनपुर गोडारी आदि कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं था। इससे उपभोक्ताओं को वापस जाना पड़ रहा है। खालिसपुर और मालटारी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल था लेकिन पेट्रोल, डीजल लेने के लिए लंबी कतारे लगी रहीं। क्षेत्र के किसान सोनू, दीपक, रामदरस, सुरेंद्र, उपेंद्र, उमेश आदि लोगों का कहना है कि गेहूं की मंड़ाई शुरू हो गई है। डीजल की ऐसे ही किल्लत रहेगी तो दिक्कत आएगी।
फरिहा में पुराने तो बिंद्राबाजार में नए दाम पर मिला डीजल-पेट्रोल
फरिहा/बिंद्राबाजार। नायरा पेट्रोलियम ने डीजल और पेट्रोल के दामों के बढ़ोतरी की है। इसके बावजूद फरिहा और बिंद्राबाजार स्थित नायरा पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को पुराने रेट पर पेट्रोल-डीजल मिलते रहे।
फरिहा में शुक्रवार को ड्रम, डिब्बा, गैलन लेकर लोग पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे। इस पर रोक लगाई गई। पेट्रोलियम मालिक आसिफ खान ने बताया कि पेट्रोलियम का दाम अभी नहीं बढ़ाया गया है, अभी पुराने रेट पेट्रोल 95.70 रुपये और डीजल 88.62 रुपये की दर से ही दिया जा रहा है। यदि कंपनियों ने दाम बढ़ाया तो दाम बढ़ाकर बेचना पड़ सकता है। यहां अभिषेक पाल ट्रैक्टर में डीजल भरवाने आए हुए थे।
उन्होंने बताया कि यदि डीजल का दाम बढ़ेगा, तो फसलों की कटाई, मंडाई सहित भाड़ा भी बढ़ाया जाएगा। हमारे पास पांच ट्रैक्टर है सब की टंकी फुल कर कर रखें है। गोपाल यादव मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने आए थे। उन्होंने बताया कि डर लग रहा है कहीं गैस की जैसी समस्या ना उत्पन्न हो जाए। इसलिए टंकी फुल कराया जा रहा है।
उधर बिंद्राबाजार क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप पर पहले पेट्रोल 95.85 और डीजल 88.76 रुपये पुरानी दरों पर मिलता था पर बृहस्पतिवार से बढ़े दाम से अब पेट्रोल 100.85 और डीजल की 91.76 रुपये कीमत हो गई। इसमें पेट्रोल में 5 रुपये की और डीजल में 3 रुपये की बढ़ोतरी हो गई। यहां बढ़े रेट पर डीजल-पेट्रोल मिलता रहा।
Trending Videos