{"_id":"69c97535761c26aef60aa06a","slug":"the-teacher-first-accused-him-of-molestation-then-insisted-on-marriage-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147749-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शिक्षिका ने पहले छेड़खानी का आरोप लगाया, फिर शादी पर अड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शिक्षिका ने पहले छेड़खानी का आरोप लगाया, फिर शादी पर अड़ गई
विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र की शिक्षिका ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की। मामला प्रेम प्रसंग का निकला।
थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र की एक युवती एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में पढ़ाती है। शनिवार को युवती ने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी करता है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने पर पीड़ित शिक्षिका, आरोपी युवक और कॉलेज प्रबंधक तीनों पहुंचे।
पूछताछ के दौरान मामला सामने आया कि महिला और युवक के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। थाने पहुंचने के बाद शिक्षिका ने छेड़खानी के आरोप से इन्कार कर दिया और युवक से शादी करने की बात पर अड़ गई। शिक्षिका ने बताया कि दोनों एक ही समुदाय के हैं और निकाह के साथ कोर्ट मैरिज भी कराई जाएगी ताकि आगे कोई विवाद न हो। इस पर शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्रबंधक ने ही दबाव बनाकर उससे छेड़खानी का प्रार्थना पत्र दिलवाया था। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि छेड़खानी का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos