UP News: आजमगढ़ में छात्र और युवक ने लगाया फंदा, मां की मौत के बाद अवसाद में था; कमरे में मिली लाश
Azamgarh News: आजमगढ़ के तहबरपुर और मेंहनगर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को दिव्यांशु यादव उर्फ रिंकू (24) का फंदे से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे तक दिव्यांशु यादव का दरवाजा नहीं खुला। किसी घटना की आशंका जताते हुए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। दिव्यांशु का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फॉरेंसिक टीम को बुलाया।
परिजनों से बातचीत की गई तो पता चला कि दिव्यांशु पिछले एक माह से मानसिक अवसाद में था। उसकी मां का हाल ही में निधन हो गया था। वह बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था और हाल ही में परीक्षा देकर घर लौटा था। घर में वह अक्सर चुप रहता था और ठीक से खाना-पीना भी नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि दिव्यांशु के पिता कोलकाता में निजी नौकरी पर थे, जबकि दो भाई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पटना में हैं। घर पर उसकी दो बहनें मौजूद थीं। अब तक की जांच में यह सामने आया कि युवक ने अवसाद के कारण आत्महत्या की है।
युवक का पंखे से लटकता मिला शव
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार को एक युवक का घर के अंदर फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि दौलतपुर निवासी पंकज यादव (25) रोजी-रोटी के लिए गुजरात में एक कंपनी में काम करता था। वह करीब चार दिन पहले ही घर लौटा था। बताया गया कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी और पत्नी अंजू से उसका विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी अपने मायके में रह रही थी।
रविवार को पंकज घर पर मौजूद था। जब उसकी मां उसे बुलाने कमरे में गई तो उसने देखा कि पंकज का शव छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटक रहा था। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दो बहनों में अकेला भाई था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।