सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth killed in collision with speeding vehicle wife in critical condition FIR registered against vehicle

UP: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी की हालत नाजुक; अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर जीयनपुर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायल दंपती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, पत्नी का इलाज शुरू कर दिया गया था।

Youth killed in collision with speeding vehicle wife in critical condition FIR registered against vehicle
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident: आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी अभय मौर्य (36) अपनी पत्नी शशिकला (34) के साथ किसी काम से आजमगढ़ आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों शाम के समय बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला (जमीन हरखोरी) गांव के पास पहुंचे, तभी लाटघाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात चार पहिया एक वाहन ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाटघाट पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद अभय मौर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी शशिकला की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल शशिकला का इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई महेश की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अभय मौर्य अपने परिवार के बड़े बेटे थे और उनके दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। उनकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी वाहन व चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed