{"_id":"6a593f7855622a974f0849e7","slug":"class-10-student-strangled-to-death-body-dumped-in-a-pit-at-a-brick-kiln-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155354-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दसवीं के छात्र की गला घोंटकर हत्या, भट्ठे पर गड्ढे में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दसवीं के छात्र की गला घोंटकर हत्या, भट्ठे पर गड्ढे में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। आजमपुर मुलसम गांव के दसवीं कक्षा के छात्र प्रिंस उर्फ छोटू प्रजापति (18) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसका शव जंगल में ईंट भट्ठे पर गड्ढे में फेंक दिया। बुधवार रात गड्ढे में शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रिंस के पिता देवेंद्र प्रजापति ने गांव के ही मोनू, आकाश, विशाल, जोनी और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार युवती से बातचीत करने के शक में पड़ोसियों से उनका झगड़ा हुआ था। तब हत्या की धमकी दी गई थी और इस कारण ही हत्या की बात कही जा रही है।
आजमपुर मुलसम गांव निवासी देवेंद्र प्रजापति का परिवार भट्ठे पर मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि उसका बेटा प्रिंस उर्फ छोटू दसवीं कक्षा में खपराना के इंटर कॉलेज में पढ़ता था। वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से गया था और शाम तक वापस नहीं आया। परिवार वालों ने काफी तलाश किया और रिश्तेदारियों में भी पता कराया, लेकिन प्रिंस का कुछ पता नहीं चला। बुधवार देर रात गांव स्थित ईंट भट्ठा मालिक ब्रजपाल सिंह ने अपने यहां गड्ढे में भरे पानी में एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर देवेंद्र भी अपने परिवार वालों के साथ वहां पहुंचे और उसकी पहचान अपने बेटे प्रिंस के रूप में की। वहां पुलिस के सामने देवेंद्र प्रजापति ने अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लेकर पहुंचे परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। तब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई, जिसमें हाथों से गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई।
विज्ञापन
पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर के आधार पर दलित युवक मोनू, आकाश, विशाल, जोनी और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। देवेंद्र ने बताया कि आरोपी विशाल का मकान उसके घेर के बराबर में है। विशाल को शक था कि उसकी बहन से प्रिंस बातचीत करता है। इसको लेकर छह माह पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें विशाल ने प्रिंस की हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी विशाल के पिता समेत कई को थाने लाकर पूछताछ भी की।
वर्जन-
मुलसम गांव के छात्र की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या में चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पड़ोस की युवती से जुड़ा मामला बताया गया, मगर अभी इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।- सूरज कुमार राय, एसपी।