फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder announced in January, executed in July.

Baghpat News: जनवरी में हत्या का एलान, जुलाई में दिया अंजाम

Fri, 17 Jul 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Murder announced in January, executed in July.
दोघट। आजमपुर मुलसम गांव के देवेंद्र ने बताया कि आरोपियों का घर उनके घेर से सटा हुआ है, जहां प्रिंस समेत परिवार के अन्य सदस्य रोजाना काम करने जाते रहते हैं। विशाल और उसके परिवार वालों को जानकारी हो गई थी प्रिंस उर्फ छोटू का उनकी बहन से प्रेम-प्रसंग था। इस कारण जब भी प्रिंस घेर में जाता था तो उस समय विशाल और उसके परिवार वाले प्रिंस को घूरते रहते थे। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन

तब परिवार वालों ने इस बारे में पूछा था तो प्रिंस ने युवती से बातचीत करने की बात से साफ मना कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से बातचीत भी बंद कर दी थी, तभी से विशाल पक्ष के लोग उसके परिवार वालों से रंजिश रखने लगे थे। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो 14 जुलाई की दोपहर प्रिंस अपने तहेरे भाई के साथ गांव से बाहर जाता हुआ नजर आया। इसके बाद ही आरोपी उसको अपने साथ लेकर गए।
विज्ञापन

-पुलिस ने युवती से पूछताछ की, कॉल डिटेल खंगाली
जिस युवती से प्रेम-प्रसंग के कारण प्रिंस की हत्या की गई है। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। युवती ने प्रिंस से किसी तरह की बातचीत होने से मना कर दिया था। हालांकि पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल (सीडीआर) भी निकलवाई है। वहीं अन्य सबूत जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोन पहले हुआ बंद, फिर बजती रही घंटी
देवेंद्र ने बताया कि प्रिंस के लापता होने पर उन्होंने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो पहले फोन बंद मिला। उस समय उन्होंने किसी हलवाई के साथ जाने के बारे में सोचा। बाद में फोन किया तो घंटी बजती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बुधवार रात पुलिस ने मोबाइल बरामद करने के बाद कॉल डिटेल खंगाली। साथ ही मोबाइल के लोकेशन भी निकलवाई।
-प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर 7 जुलाई को लगाया था युवती का फोटो
विवेचना अधिकारी केवल सिंह के अनुसार प्रिंस ने सात जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर युवती का फोटो लगाया था। वह फोटो युवती के परिवार वालों ने देख लिया था तो गांव में काफी लोगों को इस बारे में पता चल गया। इनके बीच छह महीने पहले भी झगड़ा हुआ था, मगर इंस्टाग्राम पर युवती का फोटो लगाने से विवाद ज्यादा बढ़ गया। तब युवती के परिवार वालों ने प्रिंस के परिजनों से बात करके इंस्टाग्राम से फोटो हटवा दिया था, मगर युवती के परिवार वाले प्रिंस से रंजिश रखने लगे थे।

-पहले डूबने से मौत का शक, पोस्टमार्टम से हत्या का पता चला
ईंट भट्ठे पर जिस गड्ढे में प्रिंस का शव पड़ा मिला, उसमें आठ से नौ फीट पानी भरा हुआ है। बुधवार देर रात गांव के युवकों की मदद से पुलिसकर्मियों ने प्रिंस का शव बाहर निकालकर जांच की तो उसके शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। उसके कपड़े, मोबाइल और चप्पल भी गड्ढे के किनारे पर रखे हुए मिले थे। उस समय पुलिसकर्मी गड्ढे में डूबने से मौत होना मानकर जांच कर रहे थे, लेकिन परिवार को विश्वास नहीं हुआ और हत्या का आरोप लगाते रहे। इसके चलते बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों के पैनल ने प्रिंस के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में हाथों से गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई तो प्राथमिकी दर्ज की गई।

-दो भाइयों में छोटा था प्रिंस
देवेंद्र ने बताया कि प्रिंस दो भाइयों में छोटा था, जो पढ़ाई करने के अलावा परिवार वालों के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने चला जाता था। वहीं बड़ा बेटा आशीष राजमिस्त्री का काम करता है। इस तरह परिवार को चलाने में सभी मिलकर हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed