सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The maximum increase in votes was 2221 in Asara, while the decrease was 456 in Bilochpura.

Baghpat News: असारा में सबसे ज्यादा 2221 वोट बढ़े तो बिलौचपुरा में 456 कम हो गए

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The maximum increase in votes was 2221 in Asara, while the decrease was 456 in Bilochpura.
विज्ञापन
- पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जोड़े व काटे गए वोट
Trending Videos

- वोट कटने वालों में मर चुके और गांव से बाहर जाकर रहने वाले शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में वोट केवल बढ़े ही नहीं हैं, बल्कि गांवों में वोट कम भी हुए हैं। यहां असारा गांव में सबसे अधिक 2221 वोट बढ़े हैं तो बिलौचपुरा में सबसे ज्यादा 456 वोट कम हो गए हैं। इस तरह की स्थिति अन्य काफी गांवों में रही है।
- बागपत ब्लॉक में इस तरह गांवों में बढ़े व कम हुए वोट
बली गांव में पहले 4680 वोट थे, इनमें से 353 वोट कम होने पर 4327 रह गए। हमीदाबाद नयागांव में पहले 2668 वोट थे, इनमें से 222 वोट कम होने पर 2446 रह गए। धनौरा सिल्वरनगर में पहले 6713 वोट थे तो इनमें से अब 112 वोट कम होने पर 6601 रह गए। इनके अलावा सबसे ज्यादा वोट की बढ़ोतरी निवाड़ा गांव में हुई, जहां पहले 8054 वोट थे और अब 515 वोट बढ़ने पर 8569 हो गए। दौझा गांव में 2541 वोट थे जो अब 318 वोट बढ़ने पर 2859 हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बड़ौत ब्लॉक में इस तरह हुई कमी व बढ़ोतरी
सादिकपुर सिनौली में पहले 6878 वोट थे, इनमें से 201 वोट कम होने पर 6677 रह गए हैं। अंगदपुर गांव में 2754 वोट थे, इनमें से 165 वोट कम होने पर 2589 रह गए हैं। कंडेरा में पहले 5048 वोट थे और यहां 529 वोट बढ़कर 5577 हो गए। कोताना में 8537 वोट थे, इनमें 475 वोट बढ़ने पर 9012 वोट हो गए। शाहपुर बड़ौली में 6329 वोट थे, इनमें 472 वोट बढऩे पर 6801 हो गए हैं।
- खेकड़ा ब्लॉक में इन गांवों में कम व बढ़े वोट
मवीकलां गांव में पहले 4642 वोट थे, इनमें से 134 वोट कम होने पर 4508 रह गए। फखरपुर में पहले 4041 वोट थे, इनमें से 126 वोट कम होने पर 3915 रह गए। काठा में पहले 7387 वोट थे, इनमें 312 वोट की बढ़ोतरी हुई है और यहां 7699 वोट हो गए हैं। बड़ागांव में 4655 वोट थे, इनमें 205 की बढ़ोतरी होने पर 4860 हो गए हैं।
- पिलाना ब्लॉक में यह रही स्थिति
बिलौचपुरा गांव में पहले 6410 वोट थे। इनमें से 456 वोट कम हो गए हैं और अब वहां 5954 बचे हैं। इस तरह सांकलपुट्ठी में पहले 2210 वोट थे, इनमें से 240 वोट कटने पर वहां 1970 रह गए। बुढ़सैनी में पहले 2024 वोट थे, इनमें से 118 वोट कम होने पर 1906 बचे हैं। इनके अलावा 8359 वोट थे, इनमें सबसे ज्यादा 431 वोट बढ़ने पर यह 8790 हो गए। ढिकौली में 8441 वोट थे और इनमें 282 वोट बढ़ने पर 8723 हो गए।
- छपरौली ब्लॉक के असारा में बढ़े सबसे ज्यादा वोट
बदरखा गांव में पहले 3558 वोट थे, इनमें से 91 कम होने पर 3467 रह गए। इस तरह बाछौड़ गांव में 1350 वोट थे और 53 कम होने पर 1297 रह गए। असारा गांव में रिकॉर्ड वोट बढ़े और यहां पहले 12987 वोट थे, इनमें 2221 वोट बढ़ने पर 15208 हो गए। टांडा में पहले 3853 वोट थे। इनमें 664 वोट बढ़कर 4517 हो गए। रमाला में 7479 वोट थे, इनमें 361 वोट बढ़ने पर 7840 हो गए।
- बिनौली में इस तरह से रही स्थिति
निरपुड़ा में 8942 वोट थे, इनमें से 321 कम होने पर 8621 रह गए। भड़ल गांव में 4376 वोट थे, इनमें से 215 कम होने पर 4161 बचे हैं। बिनौली में 5867 वोट थे, इनमें 758 वोट बढ़ने पर 6625 हो गए। इस तरह दाहा गांव में 8950 वोट थे, इनमें 426 बढ़ने पर 9376 वोट हो गए। इनमें अलावा भी कई गांवों में वोट बढ़े हैं।
--
जिनकी मौत हो चुकी है और गांव से बाहर जाकर रहने लगे हैं, उनकी वोट काटी गई है। इस पर अभी आपत्ति मांगी गई है और किसी की आपत्ति आती है तो उसका निस्तारण करके अंतिम सूची जारी की जाएगी। - विनीत उपाध्याय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed