{"_id":"6a1c8cd7f1e8ecfab90bd9c8","slug":"a-giant-crocodile-wandered-into-the-ghaghra-barrage-causing-panic-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150374-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भटकते हुए घाघरा बैराज पहुंचा विशालकाय घड़ियाल, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भटकते हुए घाघरा बैराज पहुंचा विशालकाय घड़ियाल, मची अफरातफरी
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर निकला घड़ियाल।
- फोटो : चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर निकला घड़ियाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी घाघरा बैराज पर रविवार तड़के करीब छह फीट लंबा घड़ियाल सूखी नदी का रास्ता पार कर सीधे बैराज पुल पर चढ़ आया। अचानक घड़ियाल को पुल पर देख बैराज कर्मचारी सकते में आ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घाघरा नदी में चल रहे क्लोजर के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है और कई स्थानों पर नदी का तल सूख गया है। इसी वजह से घड़ियाल रास्ता भटककर सुबह करीब पांच बजे बैराज के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया।
बैराज कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सावधानीपूर्वक घड़ियाल को पकड़ लिया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस घाघरा नदी की डाउन स्ट्रीम में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान बैराज पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि क्लोजर के दौरान सूखे नदी क्षेत्र में सतर्कता बरतें, क्योंकि पानी कम होने से वन्यजीव आबादी क्षेत्र की ओर भटक सकते हैं।

Trending Videos