सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Old man returning from sister's house dies in road accident

Bahraich News: बहन के घर से लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Old man returning from sister's house dies in road accident
नवाबगंज में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार।  - फोटो : नवाबगंज में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार।
विज्ञापन
फखरपुर। बहन के घर से रविवार को लौट रहे वृद्ध की लखनऊ-बहराइच हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। रानीपुर के भवहता गांव निवासी भगवानदीन (60) शनिवार को अपनी बहन व बहनोई से मिलने खिलाफतपुर गांव आए थे। उनसे मिलने और पारिवारिक मामलों पर बातचीत करने के बाद रविवार सुबह वह अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान लखनऊ-बहराइच मार्ग पर वाहन की तलाश में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज शुरू होने के आधे घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





उधर, थाना रामगांव के ग्राम मुर्गिहा निवासी बृजेश कुमार (35) शुक्रवार शाम बाइक से नौतला जा रहे थे। इसी दौरान हरेरा पुल के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां, इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। उनके चचेरे भाई शानू ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
Trending Videos


बच्ची को बचाने में गड्ढे में गिरी कार

नवाबगंज। नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार बच्ची को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। कस्बा निवासी अदनान हुसैन कार से दोपहर में नानपारा से नवाबगंज लौट रहे थे। मंगलीनाथ शिव मंदिर के पास घर के सामने खेल रही सोनाक्षी (5) अचानक सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार गड्ढे में जा गिरी। वहीं, कार की चपेट में आकर सोनाक्षी के पैर में चोट लग गई। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed