सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Due to the change in weather, fever and stomach ache patients have increased.

Bahraich News: मौसम की उठापटक से बुखार और पेट दर्द के बढ़े मरीज

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Due to the change in weather, fever and stomach ache patients have increased.
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक। - फोटो : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
बहराइच। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में लगातार बदलाव और उमस के चलते बुखार, पेट दर्द, खांसी-जुकाम, पेचिश और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं और बचाव संबंधी आवश्यक परामर्श दिए।


रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डॉ. अनंत कुमार की मौजूदगी में 15 मरीजों की जांच की गई। राधेश्याम, रजनीश, हाशिम, रोहित, मकबूल, आफरीन व जमील समेत 15 मरीजों को दवा दी गई। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद अनवर, मनीष, रितेश व स्टाफ नर्स सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगड़वा में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने मेले में आए सलीम अहमद, मेराज अहमद, नौशाद अहमद समेत 40 मरीजों की जांच की। अधिकांश रोगी पेट दर्द, बुखार, खांसी, दाद-खुजली और पेचिश के पहुंचे। महेश वर्मा व फार्मासिस्ट धर्मराज वर्मा सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बाबागंज में डॉ. सरवर अली ने मेले में उपचार के लिए पहुंची संगीता, प्रतीक्षा, मेड़ईलाल, सुखराम, विनोद, सुनील, बाउर सहित 30 मरीजों का इलाज किया। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। पंजीकरण कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर एल टी यशवंत कुमार, मनोज श्रीवास्तव, नीलम वर्मा आदि मौजूद रहे।


बुखार से तप रहे थे जगदीश
नर्सिंगडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने पहुंचे जगदीश तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉ. अनंत कुमार ने दवा देकर अधिक पानी पीने, आराम करने और तेज धूप से बचने की सलाह दी।


पेट दर्द और उल्टी की शिकायत
चौगड़वा स्वास्थ्य केंद्र पर अशफाक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉ. मुकीम अहमद ने हल्का भोजन लेने, उबला पानी पीने और बाहर का खाना न खाने की सलाह दी।


खांसी जुकाम की समस्या
बाबागंज की संगीता खांसी-जुकाम से पीड़ित थीं। डॉ. सरवर अली ने दवा देते हुए ठंडी चीजों से परहेज, भाप लेने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed