सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five-year-old girl injured in dog attack

Bahraich News: कुत्ते के हमले में पांच साल की बच्ची जख्मी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl injured in dog attack
रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता। - फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
विज्ञापन
बहराइच। श्रावस्ती जिले के रामपुर कोड़री गांव में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची सुनीता पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के पैर को जबड़े में जकड़ लिया, जिससे वह चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर पिता रामदयाल और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक बच्ची के पैर और हाथ में गंभीर जख्म हो चुके थे।
Trending Videos


घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्ची को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed