सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Unveiling of statue of Lokmata Ahilyabai Holkar, inauguration of temple

Bahraich News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण, मंदिर का लोकार्पण

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of statue of Lokmata Ahilyabai Holkar, inauguration of temple
होल्कर माता कि प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते राज्यमंत्री अजीत पाल व अन्य। - फोटो : होल्कर माता कि प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते राज्यमंत्री अजीत पाल व अन्य।
विज्ञापन
रिसिया। ब्लॉक परिसर में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा और स्मृति मंदिर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। राज्यमंत्री अजीत पाल ने अहिल्याबाई को सुशासन, सेवा और धर्म संरक्षण की प्रेरणास्रोत बताया।
Trending Videos

उन्होंने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं और जनकल्याण के अनेक कार्य कराए। वैदेही बल्लभ शरण महाराज ने उनके राष्ट्रहित और समाजहित में योगदान को याद किया। राज किशोर ने अहिल्याबाई को महिला सशक्तिकरण, सुशासन व सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने इंदौर व महेश्वर को व्यापार केंद्र बनाया और तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण कराया। सांसद डॉ. आनंद गौड़, विधायक रामनिवास वर्मा और सुभाष त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed