फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A leopard preyed on a goat tethered in the enclosure.

Bahraich News: तेंदुए ने अहाते में बंधी बकरी का किया शिकार

Wed, 29 Jul 2026 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A leopard preyed on a goat tethered in the enclosure.
बिछिया। कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत जागापुरवा गांव में बुधवार तड़के तेंदुए ने घर में घुसकर बकरी का शिकार कर लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने और हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। गांव निवासी शरीफ के घर के दूसरे हिस्से में अहाता बना हुआ है। इस अहाते में बंधी बकरी पर तेंदुए ने भोर में हमला कर दिया। बकरी की आवाज सुनकर घरवालों की नींद खुल गई। अहाते में तेंदुए को देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर हांका लगाया तो तेंदुआ भाग निकला। तेंदुए के हमले में बकरी की जान चली गई। गांव के लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पगचिह्नों के आधार पर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। रेंजर शिव कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को रात में अनावश्यक बाहर न निकलने, बच्चों और पशुओं को सुरक्षित रखने तथा किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed