फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Horrific collision between truck and auto-rickshaw at toll plaza; driver killed, six injured.

Bahraich: टोल प्लाजा पर ट्रक-ऑटो की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, छह घायल

Wed, 29 Jul 2026 04:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, नानपारा (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, नानपारा (बहराइच) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 29 Jul 2026 04:33 PM IST
सार

नानपारा-रिसिया मार्ग पर टोल प्लाजा के पाससवारियां लेकर नानपारा आ रहा सीएनजी ऑटो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक मुकुल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bahraich: Horrific collision between truck and auto-rickshaw at toll plaza; driver killed, six injured.
ऑटो चालक की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पहली दुर्घटना नानपारा-रिसिया मार्ग पर टोल प्लाजा के पास हुई। रिसिया से सवारियां लेकर नानपारा आ रहा सीएनजी ऑटो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक मुकुल गुप्ता (32) निवासी गुलाम अलीपुरा, दरगाह शरीफ रोड की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में लखीमपुर खीरी के रामनगर निवासी अभिषेक गुप्ता (38), उनकी पत्नी दीक्षा (32) तथा ढाई वर्षीय पुत्री आदिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना नानपारा-शिवपुर मार्ग पर मछली बाजार के पास हुई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हरदी थाना के हिंदूपुरवा निवासी दुलम (60), नई बस्ती निवासी कृष्णावती (40) पत्नी आसाराम तथा खैरीघाट थाना के नरोत्तमपुर निवासी विष्णुलाल (28) घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में ले कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed