सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Consensus reached on security at India-Nepal border coordination meeting

Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक में सुरक्षा पर बनी सहमति

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Consensus reached on security at India-Nepal border coordination meeting
नेपालगंज में भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक में मौजूद दोनों देशों के अ​धिकारी। - फोटो : नेपालगंज में भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक में मौजूद दोनों देशों के अ​धिकारी।
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नेपालगंज, बांके में नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें नेपाल के बांके व बर्दिया तथा भारत के बहराइच जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। शुभारंभ दोनों देशों के राष्ट्रगान से हुआ।
Trending Videos


बैठक में सीमा स्तंभों की सुरक्षा, नो-मेंस लैंड की पवित्रता, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, नकली मुद्रा, अवैध व्यापार, आपदा प्रबंधन और सूचना आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। नेपाल में प्रस्तावित संघीय संसदीय चुनाव के दौरान बार्डर सहयोग पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सीमा क्षेत्रों में सतत निगरानी और समन्वित कार्रवाई पर बल दिया। एसपी राम नयन सिंह ने सीमा पार अपराध नेटवर्क पर संयुक्त कार्रवाई और नियमित फ्लैग मीटिंग की आवश्यकता बताई। दोनों देशों ने संयुक्त गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया। अंत में अधिकारियों ने पारस्परिक सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

बैठक में नेपाल की ओर से सीडीओ बर्दिया गोगन बहादुर हमल, सीडीओ बांके दिल कुमार तमंग, एसीडीओ महेश कुमार गुरूंग, पूर्ण बहादुर खत्री, एसपी सरोज पाउडेल, अंगुर जीसी, एसपी सशस्त्र पुलिस बल दिनेश कुमार महत, भीम बहादुर चंद उपस्थित रहे। वहीं भारत की ओर से डीएम व एसपी के अलावा एडीएम अमित कुमार, एसडीएम महसी आलोक प्रसाद, कमांडेंट एसएसबी कैलाश चंद्र रमोला, राज रंजन, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, थानाध्यक्ष रूपईडीहा रमेश सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed