{"_id":"698ebb8f21dfd4c5300b515d","slug":"video-video-ma-na-jagal-janavara-sa-sagharashha-kara-bcaii-bta-ka-jana-sara-ka-uupara-hasasa-khal-halta-gabhara-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मां ने जंगली जानवर से संघर्ष कर बचाई बेटे की जान, सिर का ऊपरी हिस्सा खुला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मां ने जंगली जानवर से संघर्ष कर बचाई बेटे की जान, सिर का ऊपरी हिस्सा खुला, हालत गंभीर
बाबागंज (बहराइच)। इलाके के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात फूस की झाेपड़ी को फाड़कर घुसे जंगली जानवर ने मां के पास सो रहे बच्चे को खींच कर ले जाने की कोशिश की। मां ने संघर्ष कर बेटे की जान बचाई लेकिन खींचतान में बालक के सिर का ऊपरी हिस्सा खुल गया। गंभीर हालत में बालक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
गांव निवासी अजय मिश्रा का सात वर्षीय पुत्र श्याम मिश्र रात में मां के पास सो रहा था, रात दो बजे के आसपास फूस की टटिया फाड़कर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर बच्चे के सिर को जबड़े में भर लिया। बच्चे की चीख सुनकर जगी मां पूजा देवी ने जंगली जानवर से संघर्ष कर बच्चे को बचा लिया लेकिन खींचतान में बच्चे की खोपड़ी का ऊपरी हिस्सा खुल गया और बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए, इसके बाद जानवर मौके से भाग गया। परिजन तुरंत घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बच्चे को लखनऊ भेज दिया है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के पास कड़ी जमीन पर पंजे के नाखून से अनुमान नहीं लग रहा है। आसपास एवं वन क्षेत्र के बाहर टीम लगाया गया है, हमलावर वन्यजीव के पद चिन्हो को खोजा जा रहा है अभी स्पष्ट नहीं हो रहा कि हमलावर जानवर कौन सा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।