{"_id":"698e1effe9e2264a5a0461d4","slug":"in-a-dispute-over-partition-the-younger-brother-was-attacked-with-a-brick-and-killed-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144270-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बंटवारे के विवाद में ईंट से हमला कर छोटे भाई को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बंटवारे के विवाद में ईंट से हमला कर छोटे भाई को मार डाला
विज्ञापन
मिहींपुरवा के उर्रा कबेलपुर में भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : मिहींपुरवा के उर्रा कबेलपुर में भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। उर्रा कबेलपुर गांव में पारिवारिक बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बुधवार रात नशे में धुत बड़े भाई ने ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव निवासी राजू (40) कोलकाता के एक मंदिर में रहकर पूजा-पाठ का कार्य करते थे। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। उनकी बेटी की ससुराल लखीमपुर खीरी के गोला में है। बेटी के घर बृहस्पतिवार को आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए राजू बुधवार को पत्नी कुतुल पंडित और पुत्र दीप (21) व प्रदीप (18) के साथ गांव आए थे। सुबह उन्हें बेटी की ससुराल गोला जाना था।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे राजू घर के बाहर नल पर पानी भरने गए थे। इसी दौरान पारिवारिक बंटवारे को लेकर बड़े भाई शिवसागर से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि शिवसागर नशे में था। गुस्से में उसने राजू को नल के पास पटक दिया और उनके सीने पर ईंट से कई वार कर दिए।
राजू की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। आरोपी शिवसागर मौके से भागकर घर में छिप गया। परिजन राजू को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिवसागर को घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी ने अपने भाई पर हमला करने की बात स्वीकार की है। मृतक के पुत्र दीप की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दिन में मां पर हुआ था पैरालिसिस का अटैक
बुधवार को जब राजू परिवार के साथ घर पहुंचे, उसी समय उनकी मां कामिनी (70) पर पैरालिसिस का अटैक हुआ था। दिन भर परिवार के लोग मां के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहे। इसके बाद रात में भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई की जान चली गई।
Trending Videos