{"_id":"698e1dcf3218d4436e0b90bf","slug":"three-interstate-vehicle-thieves-arrested-10-bikes-recovered-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144295-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
विज्ञापन
रुपईडीहा पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर।
- फोटो : रुपईडीहा पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर।
विज्ञापन
रुपईडीहा। सीमावर्ती इलाके में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का बृहस्पतिवार को पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। बरामद वाहनों की जांच में पता चला कि उन्हें बहराइच के अलावा लखनऊ और आसपास के जिलों से चोरी किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर, उपनिरीक्षक शेखर प्रसाद सहानी, राहुल सरोज तथा आरक्षी अभिषेक राय, रविंद्र यादव, अभिषेक सिंह, जयचंद गौड़, सोविंद्र यादव और विकास प्रजापति की टीम बृहस्पतिवार को आईसीपी चौराहे से पचपकड़ी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे।
टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार नेपाल के मलउ पुरवा, डुडुवा ग्राम पालिका वार्ड-04, जिला बांके निवासी सहरूप खां, अरमान खां और नफीश खां को दबोच लिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोटरसाइकिल अलग-अलग स्थानों से बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि इन बाइकों को नानपारा, रिसिया, रामगांव, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, दरगाह शरीफ और लखनऊ के इंदिरानगर व जानकीपुरम तथा लखीमपुर खीरी और गोंडा जनपद से चोरी किया था। बरामद वाहनों में कुछ पर नेपाल की फर्जी नंबर प्लेट भी लगी मिलीं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ में उनके गिरोह से जुड़े कई और लोगों के नाम का खुलासा हुआ है। उन सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।
Trending Videos