सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nominations for the Bar Association elections

Bahraich News: अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए हुआ नामांकन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nominations for the Bar Association elections
कैसरगंज में अ​धिवक्ता संघ के चुनाव के ​लिए नामांकन पत्र दा​खिल करते प्रत्याशी। - फोटो : कैसरगंज में अ​धिवक्ता संघ के चुनाव के ​लिए नामांकन पत्र दा​खिल करते प्रत्याशी।
विज्ञापन
कैसरगंज। तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। एल्डर कमेटी की देखरेख में सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे तक चली। इस दौरान संघ के 12 पदों के लिए कुल 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
Trending Videos


चुनाव अधिकारी सत्यशरण सिंह व नारायण शर्मा की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सिंह विसेन और ज्ञानबाबू वर्मा ने परचा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सिंह, हरिश्चंद्र गुप्ता व अनिल कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर पंकज कुमार श्रीवास्तव व वीरेंद्र कुमार पांडेय मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार सिंह व मोहम्मद सलमान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शाहिद रजा, उमाशंकर यादव व देशराज पाल, कोषाध्यक्ष पद पर फतेह बहादुर श्रीवास्तव ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री प्रथम के लिए अंकित कुमार चौधरी, संयुक्त मंत्री/पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए संजय कुमार, संयुक्त मंत्री/ऑडिटर पद पर अंकित कुमार शुक्ला ने पर्चा भरा।

वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए छह तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी होगी। 17 फरवरी को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान और चार बजे से मतगणना होगी। कुल 169 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed