फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fertilizer shop's license suspended; three issued notices.

Bahraich News: खाद की एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, तीन को मिला नोटिस

Wed, 29 Jul 2026 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer shop's license suspended; three issued notices.
बाबागंज इलाके में उर्वरक दुकानों पर औचक निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी।
बहराइच। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने बुधवार को जिले में उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया और तीन को नोटिस दिए गए। उन्होंने इटहवा, बनकसही, नूरी चौराहा और बाबागंज क्षेत्रों में जांच की।
विज्ञापन

स्टॉक व अभिलेखों में अनियमितताएं मिलने पर गुप्ता खाद एवं बीज भंडार, बनकसही का लाइसेंस तत्काल निलंबित किया। चौरसिया खाद बीज भंडार, श्रीराम ट्रेडर्स और कुमार खाद बीज भंडार को दुकान बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। निरीक्षण में संदिग्ध उर्वरकों के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जिला कृषि अधिकारी ने पॉस मशीन से आधार और खतौनी सत्यापन के बाद ही निर्धारित मूल्य पर उर्वरक वितरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में 18,987 मीट्रिक टन यूरिया, 3,377 मीट्रिक टन डीएपी, 6,257 मीट्रिक टन एनपीके और 15,888 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट उपलब्ध है। सभी समितियों पर भी पर्याप्त उर्वरक मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed